फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के गांव बिलासपुर स्थित बीआरसी केंद्र पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं टीएलएम मेला प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय बागोवाली को पहला, धंधेड़ा को दूसरा और सीमली के छात्र-छात्राओं को तीसरा स्थान मिला। शेरनगर के विद्यार्थियों ने अपने मॉडल से उत्कृष्ट स्थान हासिल किया।
विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में विज्ञान की प्रतिभा प्रोत्साहित करने के लिए जिले के प्रत्येक विकास खंड पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में शेरनगर जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका सविता के नेतृत्व में आए बच्चों ने ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, फैन जैसे मॉडल प्रस्तुत किए। बीईओ विजेता स्कूलों को पुरस्कृत किया। बागोवाली उच्च प्राथमिक के शिक्षक डॉ फारुख हसन और सैय्यद हसन आदि ने प्रथम पुरस्कार पाया। प्रतियोगिता में बिलासपुर, तीगरी और बझेड़ी के बच्चों को सांत्वना पुरस्कार मिले। कहानी प्रस्तुति में बिहारी स्कूल की प्रधानाध्यपिका दीपा सिंघल को विशेष पुरस्कार दिया गया। शेरनगर के बच्चों शाहिद, शिवम, तंजीम, साहिल, मुस्कान को शिक्षकों ने बधाई दी। शिक्षिका इरम, राजेश, रेणू, नीतू आदि ने उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल में मुकेश कुमार, विनोद स्नेही, सोनिया शामिल रही। देवेंद्र कुमार, नाथीराम, शिवकुमार, डॉ संजीव चौधरी, रामधन गुप्ता का सहयोग रहा।
विज्ञापन


छात्राओं ने ग्रामीणों को किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने गांव बहादरपुर में रैली निकाल कर कन्या भ्रूण हत्या पर नियंत्रण के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। छात्राओं ने बीएड विभागाध्यक्ष डॉ योगिता शर्मा के निर्देशन में गांव की मलिन बस्तियों में स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


एनएमसी के विरोध में देंगे ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आइएमए की बैठक में एनएमसी बिल का विरोध किया गया। अध्यक्ष डॉ अशोक शर्मा, सचिव हेमंत कुमार ने बताया कि बिल के विरोध में आईएमए के डॉक्टर रविवार को दुपहिया वाहन रैली निकाल कर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के आवास पर पहुंचकर ज्ञापन देंगे। शिवमूर्ति पर सांकेतिक धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें