खिलाड़ी छात्राओं का किया सम्मान
चरथावल। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सहारनपुर में आयोजित मंडलीय खेलों में कबड्डी और बैडमिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल में विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया।
चरथावल क्षेत्र के गांव अमीगढ़ स्थित विद्यालय की छात्राओं ने जनपद में चयन के बाद सहारनपुर में आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली साजिया और बैडमिंटन में प्रथम विजेता खिलाड़ी शीतल को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। इसके अलावा विद्यालय की छात्राओं ने गोला फेंक और तस्तरी फेंक में दूसरा स्थान प्राप्त किया। बुधवार को विजेता खिलाड़ियों का स्कूल प्रबंधन ने सम्मान किया। वार्डन आशा गुप्ता ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं ने उम्दा प्रदर्शन कर स्कूल का गौरव बढ़ाया। अनुदेशक उपेंद्र कुमार, पीटीआई प्रीति तोमर, ब्रजेश कुमार, शमा, श्वेता, नजमा, विजय गीता, रीतू और नरेंद्र का सहयोग रहा।