फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए के छापों में 40 शिक्षक नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए के छापों में 40 शिक्षक नदारद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रकेश यादव ने बीते 15 दिनों में लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर 40 शिक्षकों को अनुपस्थित पाया। बीएसए ने इस सबका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए चंद्रकेश यादव ने बताया कि 15 दिन तक लगातार सुबह के समय एक घंटा स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि 40 सहायक अध्यापक अलग-अलग स्कूलों में अनुपस्थित मिले। इन शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं। इसी के साथ इन्हें चेतावनी भी दी गई है। स्कूलों में निरीक्षण का कार्य लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कारों की वाहक है भागवत कथा: जयंती
मुजफ्फरनगर। भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए ब्रह्मकुमारी जयंती बहन ने कहा कि कथा से अच्छे संस्कार आते हैं।
कथा व्यास गंगोत्री तिवारी की भागवत कथा का शुभारंभ जयंती बहन ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित किया। सुनीता चौधरी ने फीता काटा। व्यास पूजन बिन्नू पुंडीर और मालती देवी ने किया। नवजीवन सेवा संस्थान द्वारा आयोजित भागवत कथा में अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी ने प्रथम दिन भागवत के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण करने से सब पापों का नाश हो जाता है। वेदपाल प्रजापति, मोहित कुमार, संजीव धीमान, अमित कुमार, रोहित कोरी, देवेंद्र प्रजापति, जोगेंद्र पाल, जयप्रकाश पाल, राजकुमार वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें