बच्चों ने आकर्षक परिधान बने
मोरना (मुजफ्फरनगर)। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे व बेस्ट ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं. फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर उदयवीर सिंह ने कहा कि बच्चों को आगे बढने के लिए चुनौती पूर्ण कार्यों में अपने आप को जानने पहचाने का मौका मिलता है। इसके साथ साथ उसके अंदर की प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता के दौरान ट्री डेकोरेशन में शिवालिक हाउस प्रथम, नील गिरि हाउस द्वितीय और अरावली हाउस तृतीय स्थान पर रहे। लव, डेजी, गुरताज, रिया, देव, मनजीत, धानी अवनी आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एस कृष्णन, राकेश, अजय गुप्ता, रिता शर्मा, अंजलि, शिल्पी चंद्रा, पूजा राणा आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
दतियाना ने जीता वॉलीबाल टूर्नामेंट
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्र के ग्राम भूराहेड़ी में वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन ग्राम प्रधान नवीन राठी ने किया।
टूर्नामेंट में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। पहले मैच में दतियाना की टीम ने तीन मैचों में दो मैच जीतकर ठस्का की टीम को हराया । दूसरे मैच में भूराहेडी की टीम ने बूढ़पुर की टीम को व तीसरे मैच में तुगलकपुर की टीम ने टिकौला की टीम को और चौथे मैच में दतियाना की टीम ने ठसका की टीम को हराया। सेमीफाइनल के हुए मैचों में भूराहेड़ी की टीम ने तुगलकपुर की टीम को और दतियाना की टीम ने ठस्के की टीम को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला भूराहेड़ी और दतियाना की टीम के बीच हुआ। बेहद रोमांचक मुकाबले में दतियाना की टीम ने 26 अंक लेकर भूराहेड़ी की टीम को एक अंक से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। विजेता टीम को 1100 रुपये व उप विजेता टीम को 551 रुपये का पुरस्कार देक पुरस्कृत किया गया। नवीन राठी, गोल्डी राठी, ब्रजबीर राठी, हरपाल सिंह, रवि, राहुल आदि मौजूद रहे।