फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विकास कार्यों से निकाय चुनाव जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। डाक बंगले पर भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला प्रभारी अरुण वशिष्ठ ने कहा कि भाजपा द्वारा कराए गए विकास के बल पर ही निकाय चुनाव में भाजपा की जीत हुई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अरुण वशिष्ठ ने कहा कि प्रदेशों के साथ ही स्थानीय निकायों में भी भाजपा की सरकार बनने पर सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। केंद्र व प्रदेश सरकार की भाजपा द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बल पर निकाय चुनाव में पार्टी की जीत हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को ग्रामीण अंचल तक पहुंचाने का आह्वान किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल और संचालन ब्रजेश रस्तोगी ने किया। बैठक में नवनिर्वाचित नगर पंचायत चेयरमैन प्रविंद्र भड़ाना, सुरेंद्र बंसल, नेत्रपाल कश्यप, मुकेश शर्मा, राजीव गुप्ता, महेशचंद शर्मा, सुनील कुमार उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, जयवीर, प्रेम, विजय सिंघल, गौरव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें