मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल का वार्षिक क्रीड़ा समारोह मनाया गया। प्ले, नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे-मुन्नो ने मार्च पास्ट, अतिथि स्वागत, योगा, ड्रिल एवं विभिन्न प्रकार की दौड़ के साथ-साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल और सीएमओ डा. पीएस मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्ले ग्रुप के बच्चों ने पीटी एवं बैलेंसिंग में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। नर्सरी ग्रुप के बच्चों की प्रस्तुति ‘यही उम्र है करले गलती से मिस्टेक’ अच्छी रही। अनेक प्रतियोगिताएं कराई गई। विजेता बच्चों को अतिथियों ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। निर्णायक शुचि जैन, डॉ अलका मित्तल रही। निदेशक पीके जैन ने कहा कि खेलो के माध्यम से बच्चो का शारारिक विकास के साथ मानसिक विकास होता है। अनु अग्रवाल, प्रधानाचार्य विजय शर्मा, जयप्रकाश राणा, डा. प्रदीप कुमार, डॉ. एमएल गर्ग, डॉ बीके जैन, डॉ आशुतोष शर्मा, राकेश गर्ग, सुखदेव मित्तल, सुधीर जैन आदि मौजूद रहे।