खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव गंगधाड़ी स्थित विद्योत्तमा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए और एमए की छात्राओं की फ्रेशर और फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। बीए प्रथम वर्ष की मीनाक्षी मिस फ्रेशर रही जबकि बीए द्वितीय वर्ष की स्नेहा मिस फेयरवेल रही। एमए प्रथम वर्ष की नेहा मिस फ्रेशर रही जबकि एमए द्वितीय द्वितीय वर्ष महिमा मिस फेयरवेल रही। शुभारंभ प्राचार्य डा. विनोद शर्मा ने किया। डा. सारिका शर्मा, साधना सोम, रश्मि गौतम, मीनाक्षी पुंडीर, गीता सैनी, निकिता शर्मा, अनीता, नीतू, नेहा, रूपा, नीशु, पारुल, वर्षा, मोहम्मद फैजल, श्रद्धा, अफशा, अवनी, स्नेहा, महिमा, पूनम, मेघा, मानसी, स्वाति का विशेष सहयोग रहा।