फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे में मिले थे 200, मौके से पकड़ गए छह वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
छह डग्गामार वाहनों को पकड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डग्गामार वाहनों ने प्रशासन के लिए मुसीबतें पैदा कर दी है। सर्वे में रामपुर तिराहे से दौड़ने वाले करीब 200 वाहन चिह्नित किए गए हैं। सोमवार को एआरटीओ और एआरएम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने छह वाहनों को पकड़ा है, जिनमें दो बस, एक बोलेरो को सीज किया गया है, जबकि तीन टैंपू संचालकों पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

शहर से देहात तक दौड़ने वाले डग्गामार वाहन वालों के लिए एआरटीओ और रोडवेज डिपो की ओर से सर्वे किया गया, जिसमें रामपुर तिराहा, सहारनपुर रोड, रुड़की रोड पर करीब 200 वाहनों को चिह्नित किया गया है। इनमें बस, टैंपू, बोलेरो के साथ अन्य डग्गावार वाहन शामिल है। सोमवार को एआरटीओ प्रवर्तन सुरेंद्र सिंह और एआरएम बीपी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। अधिकारियों ने रामपुर तिराहा, सुजडू चुंगी और मीरापुर रोड पर चेकिंग की। इस दौरान दो बसों के साथ एक बोलेरो, तीन टैंपू पकड़े गए हैं। बस और बोलेरो को सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें