फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में हिंदी दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे हिंदी भाषा को दैनिक जीवन में अपनाएं
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। हिंदी दिवस के मौके पर कस्बे एवं देहात के स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को हिंदी भाषा को अपने दैनिक जीवन में अपनाने पर बल दिया गया।
गुड मार्निंग स्कूल में हुई निबंध प्रतियोगिता में अब्दुल समद, जिया खान, साहिबा, आफिया, सानिया, शालू, तरन्नुम, मुस्कान, सिदरा, सना आदि को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक अनिता शर्मा, पं भानू शर्मा, प्रवीण चौधरी, राहुल शर्मा, सोनिया धीमान, स्वाति, रूपा, आयशा, उजमा, बुशरा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक मैराज खालिद द्वारा निबंध लेखन, पत्रलेखन, कविता और सुलेख आदि कराकर बच्चों को हिंदी भाषा के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्कूल पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा ने बच्चों से पढ़ाई और सफाई के बारे में जागरूक रहने को कहा। निबंध में प्रथम आने वाली छात्रा साहिबा और द्वितीय आने वाले छात्र गौरव एवं तृतीय आने वाले शबनूर को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें