हादसे में मरे लोगों को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। उत्कल एक्सप्रेस हादसे के बाद मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने को लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठन शोक सभाएं कर रहे हैं। श्रद्धांजलि सभाओं में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
भाजपा कार्यालय पर शोक सभा कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया गया। शोकसभा में मंडल अध्यक्ष सुनील दर्शन, देशबंधु तोमर, भूषण, प्रवीण शर्मा, अमित गोयल, राधे वर्मा, कंवरपाल वर्मा, आदित्य वर्मा, कविता सैनी, संगीता मलिक, अवनीश यादव, दुलारी मित्तल, नितिन गर्ग मौजूद रहे। जनता दल यू ने हादसे के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग के साथ मृतकों को श्रद्धांजलि दी। महेश चौहान, बिजेंद्र मलिक, ब्रजबंधु सैनी, सुरेश त्यागी आदि रहे। सैन नाई समाज ने पीस लाइब्रेरी में शोक सभा की। अध्यक्षता शुगनचंद और संचालन संजीव कुमार ने किया। शोकसभा में मौन धारण कर मृतकों की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। अशोक कुमार, सुभाषचंद, शिवनारायण, ओमपाल सिंह, चरण सिंह, डॉ दिनेश, पंकज, राजेंद्र आदि रहे। अंबेडकर युवा मंच ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा। राधेश पप्पू ने घटना के लिए रेल मंत्री से त्याग पत्र की मांग की। अनिल पिपिल, रामेश्वर दयाल, मुकेश, प्रभात, संजय, लोकेश, हरपाल तेजयान, सत्यापाल आदि रहे। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में शोक सभा हुई। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति ने कहा कि एक छोटी सी चूक से इतना बड़ा हादसा हुआ। श्यामलाल बंसल ने पीड़ितों के सहयोग की अपील की। लोक माता अहिल्याबाई होल्कर यूथ ब्रिगेड ने अहिल्या चौक पर मोमबत्ती जलाकर रेल हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। तरुण पाल, हरेंद्र पाल, रविंद्र पाल, सचिन पाल, संजीव, मोनू पाल, रामनिवास पाल, गौरव स्वरूप, मिथलेश पाल, सतेंद्र सैनी, बिजेंद्र पाल, कुलवीर पाल, पुष्पांकर पाल आदि रहे। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने जिला कार्यालय पर दो मिनट का मौन रख मृतकों की आत्मा की शांति को प्रार्थना की। संजय अरोरा, सरिता शर्मा, प्रवीण जैन, सुनील वर्मा, सोनू माहेश्वरी आदि रहे।
उत्तर प्रदेश आचार्यकुल रेल हादसे के मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना को यज्ञ का आयोजन किया। होतीलाल शर्मा, सीताराम, इदरीश, भरत शर्मा, सुरेंद्र पाल सिंह, सत्यप्रकाश शर्मा, शांता प्रकाश शासत्री, कस्तूर सिंह स्नेही आदि रहे। अधिवक्ता लिपिक संघ के राकेश शर्मा, नरेश कुमार, शशी, दुष्यंत, मुकर्रम, उदेशपाल ने मृतकों की आत्मा की शांति को प्रार्थना की।