फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशवाल खाप के वजूद को साबित करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
देशवाल खाप के वजूद को साबित करने का आह्वान
विज्ञापन

शाहपुर। गांव शाहजुड्डी में देशवाल खाप की बैठक में समाज में फैली बुराइयों को रोकने और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता पर बल दिया गया।
शाहजुड्डी में प्रदेश स्तरीय देशवाल खाप की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह देशवाल ने कहा कि समाज में कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, नशा खोरी, विवाह विच्छेद, शादी विवाह में फिजूल खर्चा करने आदि से समाज में बुराइयां दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। समाज में फैली बुराइयों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए खाप को मजबूत कर ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है। उन्होंने खाप को मजबूत कर खाप के वजूद को साबित करने का आह्वान किया। शादी विवाह के लिए समय-समय पर युवक-युवतियां परिचय सम्मेलन आयोजित करने व आर्थिक मदद करने पर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

मौके पर बिशन सिंह, मांगेराम, संजीव देशवाल, मनोज देशवाल, विलक्षण देशवाल, देवेंद्र देशवाल, बिजेंद्र सिंह, प्रदीप देशवाल, धर्मवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, वीरसिंह, कुलदीप देशवाल आदि लोग मौजूद रहे। देशवाल खाप के छोटे चौधरी शरणवीर सिंह ने बैठक में दूरदराज से आए देशवाल बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें