फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिले के 14 हजार वाहन दिल्ली में नहीं कर पाएंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली में प्रदूषण के मददेनजर एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) की तरफ से ग्रेप-चार लागू कर दिया गया। इस कारण अब मुजफ्फरनगर जनपद के परिवहन विभाग में पंजीकृत 14 हजार से अधिक डीजल वाले बीएस-3 व बीएस-4 वाले वाहन दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


कुछ दिन से दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के चलते एनजीटी ने गंभीरता बरती है। इसी के चलते दिल्ली में दस साल पुराने डीजल व 15 साल पुराने पेट्रोल वाले वाले वाहनों पर प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। इसके लिए एक एडवाइजरी भी लागू की है। सीएनजी वाहनों पर कोई रोक नही है। उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी इस बारे में आदेश जारी कर दिए है।
जिले के परिवहन विभाग अधिकारियों ने वाहन चालकों को इन आदेशों के बारे में बैठक कर अवगत कराया है।

जिले में पंजीकृत है यह वाहन-
वाहनबीएस-1-बीएस-2बीएस-3बीएस-4
कार 3808-3662894-6864
टैक्सी25140-165129
बस-0056-225
ट्रक00-9-912148

वर्जन
दिल्ली में एनजीटी ने बढ़े प्रदूषण को देखते हुए ग्रेप-चार लागू किया है। इस कारण बीएस-6 वाले वाहन ही दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे। इसके अलावा अन्य वाहनों पर दिल्ली में पहुंचने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए दिल्ली की सीमा पर चेकिंग भी की जा रही है। - अजय मिश्रा, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें