फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलंकरण समारोह में मेधावी सम्मानित 

Mon, 24 Oct 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कार्यक्रम में सम्मानित हुए छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में जाट महासभा की ओर से आयोजित पांचवें अलंकरण समारोह में मेधावी और प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने समाज से एकजुटता का परिचय देन का आह्वान किया। जीटी रोड स्थित आर्य समाज भवन में आयोजित समारोह के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सेवानिवृत्त मेजर जनरल एसएस अहलावत ने कहा कि जाटों को संगठित होना पड़ेगा।
विज्ञापन


तभी 2017 को जाट आरक्षण मिलेगा, नहीं तो भाजपा को सबक सिखाना पड़ेगा। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त कमिश्नर एसके वर्मा, देवेंद्र पाल प्रदेश अध्यक्ष आर्य समाज, जीएम वेदपाल सिंह मलिक, जगपाल सिंह वैद्य, कुंवर विजयराज आदि लोगों ने भी विचार रखे। समारोह में इंटर के 125 , इंटरमीडिएट 135 मेधावी छात्र व छात्राओं के अलावा 14 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। समाज के उत्कृष्ट चार व्यक्तियों को भी सम्मानित किया।

जिनमें डॉ. सुनीता बालियान, डॉ. गीतांजलि, चौधरी अनूप सिंह, प्रमुख भजन उपदेशक सहदेव सिंह बेधड़क को प्रतीक चिह्न सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा जाट दर्शन पत्रिका का विमोचन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवी सिंह ने की तथा संचालन श्यामपाल सिंह चेयरमैन ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष ओमपाल सिंह, युवा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, महामंत्री धर्मबीर काकरान, चौधरी विरेंद्र सिंह, मनोहर राणा, मनेंद्र पाल सिंह, राजेश्वर आर्य, जसवीर राणा, विक्रम, डा. कर्ण सिंह, कैप्टन यशवीर सिंह, मास्टर विरेंद्र  सिंह वर्मा, संजय अहलावत, मनीष चौधरी, विनय वर्मा, मनीष प्रताप राणा, प्रधान धनेंद्र तोमर, धर्मवीर मलिक, विजयपाल सिंह, अंकुर काकरान, पुष्पेंद्र, अमित, नीरज बालियान, नरेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें