संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पालियों में परीक्षा कराई गई। जिले में बने पांच केंद्रों पर पंजीकृत 735 विद्यार्थियों के सापेक्ष 599 ने परीक्षा दी। परीक्षा में 136 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में 5 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में परीक्षा कराई गई। पहली पाली में मौलवी (सेकेंडरी), मुंशी (सेकेंडरी) और दूसरी पाली में आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षा संपन्न हुई।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तोगी ने बताया को मंगलवार को केंद्रों पर चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया। केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा हुई। शहर में बने केंद्र छोटूराम इंटर कॉलेज में 214 छात्रों में से 170 ने ही परीक्षा दी। छात्राओं के लिए बना केंद्र एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में 170 छात्राओं के सापेक्ष 149 छात्राएं शामिल हुईं। भोपा के स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज में 55 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 46 परीक्षा उपस्थित रहे। जनता इंटर कॉलेज में 126 के सापेक्ष 102 ने परीक्षा दी। राजकीय इंटर कॉलेज सफीपुर पट्टी में पंजीकृत 170 विद्यार्थियों में से 132 ने परीक्षा दी।