फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बढ़ गया 136 मेगावाट विद्युत लोड, फुंक चुके 97 ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
शामली रोड स्थित वर्कशॉप पर मरम्मत के लिए रखे गए ट्रांसफॉमर्स। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत बढ़ने लगी है। एक सप्ताह के दौरान बिजली खपत में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सप्ताह भर पहले बिजली घरों पर 540 मेगावाट का लोड था, जो बढ़कर 676 पर पहुंच गया है। हालात ये हैं कि ओवरलोडिंग के कारण एक माह के दौरान देहात क्षेत्र के 97 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। हालांकि शहरी क्षेत्र के लोगों को फिलहाल राहत है।
विज्ञापन


गर्मी में बिजली की खपत बढ़ते ही ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड होने लगे हैं। ऊर्जा निगम गर्मी के मद्देनजर आरडीएसएस और बिजनेस प्लान योजना के तहत 100 करोड़ से अधिक का अनुरक्षण कार्य करा चुका है। जिनमें बिजली घर और ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, कमजोर तारों को बदलना एवं फीडर का विभक्तिकरण शामिल है।
धीरे-धीरे तापमान का ग्राफ ऊपर जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में कम वोल्टेज और बार-बार होने वाले कट से लोग परेशान हैं। इस बार गर्मी अधिक होने से ऊर्जा निगम के सामने चुनौती खड़ी हो रही है। जनपद में 53058 ट्रांसफार्मर स्थापित हैं, ऊर्जा निगम जिन्हें ओवरलोडिंग की स्थिति से बचाने के प्रयास में जुटा है।
विज्ञापन

बिजली घरों को दी जा रही डबल सोर्स आपूर्ति
मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी में ओवरलोडिंग की स्थिति से निपटने और जनपद में आपूर्ति सुचारू रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में आपूर्ति प्रणाली में सुधार किया जा रहा है। ओवरलोडिंग के कारण आग न लगे इसलिए ट्रांसफार्मर के आसपास सफाई कराई जा रही है। पालिका को भी लिखा गया है। पांच बिजली घरों में डबल सोर्स आपूर्ति की व्यवस्था की गई है, ताकि फॉल्ट की स्थिति में आपूर्ति सुचारू करने में समय न लगे।
मरम्मत को हर समय तैयार रहेंगी छह गाड़ियां
मुख्य अभियंता ने बताया कि गर्मी में आपूर्ति सुचारू रखने के लिए फॉल्ट की स्थिति में मरम्मत और दूसरे कार्य के लिए छह मोबाइल वैन तैयार की जा रही है। जिनमें अवर अभियंता, टेक्नीशियन एवं सहायक स्टाफ सहित सीढ़ी और औजार तैयार रहेंगे।
इन बिजली घरों में की गई डबल सोर्स आपूर्ति
महावीर चौक बिजली घर
द्वारिकापुरी बिजली घर
टाउन हॉल बिजली घर
रुड़की सड़क बिजली घर
सुरेन्द्र नगर बिजली घर
चार से पांच घंटे में बदले जा रहे ट्रांसफार्मर
एसडीओ वर्कशॉप नवनीत यादव का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में ओवरलोडिंग के कारण फुंकने वाले ट्रांसफार्मर को चार से पांच घंटे में बदल दिया जाता है। बताया कि अप्रैल माह की बात करें तो अभी तक 97 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। जिनमें 25 केवीए के 66, 63 केवीए के 23 और 100 केवीए के आठ ट्रांसफार्मर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें