फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन से बंद हो आयकर की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय पेंशनर्स मच के राष्ट्रीय महासचिव वीएस यादव ने कहा कि पेंशन से आयकर की वसूली बंद होनी चाहिए। 65 वर्ष होने पर पेंशन में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी की मांग की गई। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के लिए जनार्दन शर्मा को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

सोमवार को भोपा रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर में आयोजित पेंशनर्स सम्मेलन में पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव वीएस यादव ने कहा कि 65 वर्ष के बाद प्रत्येक पांच वर्ष पर दस प्रतिशत पेंशन बढ़ाई जाए। पेंशनर की आयु 80 वर्ष होने पर बढ़ोतरी 100 प्रतिशत हो जानी चाहिए। इन विषयों को लेकर मंच एक वर्ष से देशव्यापी जनजागरण अभियान चला रहा है। विभागीय अधिकारी पेंशन के भुगतान में यदि विलंब करते हैं तो मंच इसके लिए आंदोलन करेगा। पिछले तीन महीने से पेंशन खातों में समय पर जमा नहीं हुई है। इससे पेंशनर्स में रोष है। इस अवसर पर जनार्दन शर्मा को अध्यक्ष, अरुण कुमार कार्यकारी अध्यक्ष, आरके मलिक, माधोराम गर्ग एवं असरार अहमद उपाध्यक्ष, हरिमोहन शर्मा महासचिव, शांति प्रसाद यादव सचिव प्रथम, सूरजमल सचिव द्वितीय, केके संगल सचिव तृतीय, आदेश कुमार कोषाध्यक्ष, कंवरपाल सह कोषाध्यक्ष, रामनिवास उपाध्याय संगठन सचिव प्रथम, नरेश कुमार शर्मा संगठन सचिव द्वितीय, राम आसरे यादव संगठन सचिव तृतीय, इंद्रपाल संगठन सचिव चतुर्थ, आरपी बाठला ऑडिटर चुने गए। कार्यक्रम में हरिदेव गुप्ता, नरेश कुमार शर्मा, सोमपाल, मोहम्मद अफजाल, केसी अग्रवाल, मोहम्मद इदरीश, चंद्रपाल कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें