चेयरपर्सन ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल नगर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने वार्ड 22 में मुख्य सड़क पर गंदगी मिलने पर तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए। प्रेमपुरी में ईदगाह के पास खड़े होकर सफाई कराई।
बुधवार को चेयरपर्सन ने प्रेमपुरी ईदगाह के सामने कूड़ा डालने के स्थल पर हो रहे गड्ढे को तुरंत भरने के निर्देश दिए। इसके बाद एसटीपी प्लांट का निरीक्षण किया। वार्ड 24 नई मंडी का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्हें महावीर चौक पर स्थित नाले के संबंध में शिकायत मिली तो नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दूरभाष पर दिशा निर्देश दिए और खुद भी मौके पर पहुंचने को कहा । उन्होंने मौके पर खड़े होकर नालों की सफाई कराई। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी आरएस राठी, सफाई निरीक्षक संजय पुंडीर, जेई शरद गुप्ता, लिपिक विकास कुमार, स्टेनो गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।