फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

162 निरंकारी भक्तों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
162 निरंकारी भक्तों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में रुड़की रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में 33वें रक्तदान शिविर में 162 निरंकारी भक्तों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ जिला संयोजक हरीश कुमार एवं जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ पीके त्यागी ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज के मानवता के प्रति किए गये बलिदान को स्मरण करते हुए मानव एकता दिवस के अवसर पर सत्संग समारोह भी आयोजित किया गया। सत्संग कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार व आकाश ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में जनपद के विभिन्न गांवों से आए मिशन के काफी निरंकारी भक्तों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर जहां मीडिया सहायक सुशील कुमार अंश, हेमन्त कुमार, अनुपम त्यागी, डॉ विदेश कुमार, धनप्रकाश, विनोद कुमार, कपिल त्यागी, प्रियम, परमजीत, विजय कुमार, सौरभ त्यागी आदि ने विभिन्न सेवाओं में योगदान किया। शिक्षक नवीन कुमार व सहायक शिक्षक दीपक त्यागी के नेतृत्व में सेवादल के भाई-बहनों ने बढ़-चढ़कर अपनी सेवाएं अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें