मोरना। पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रही पत्तियों से भरी भैंसा बुग्गी में अचानक आग लगने से भगदड़ मच गई। इस दौरान मोरना-शुकतीर्थ मार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
गांव मोरना निवासी गौरव पुत्र बलवान शुक्रवार दोपहर को गन्ने की सूखी पत्तियों को खेत से भैंसा बुग्गी में भरकर ला रहा था। जैसे ही वह मोरना में मुख्य चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, तभी बुग्गी के पिछले हिस्से में आग लग गई। किसी तरह किसान ने भैंसा बुग्गी को बचाते हुए पत्तियों के ढेर को नीचे पलट दिया। जलती आग के ढेर को देखकर आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान मोरना-शुकतीर्थ मार्ग पर यातायात बाधित रहा। कय्यूम मलिक, राजेंद्र राठी, अनिल कश्यप, उदयवीर सिंह, डा. खुशनसीब, नरेंद्र बालियान, सतेंद्र, नरेंद्रपाल, सुधीर ठाकरान, महेशचंद आदि ने मोरना ब्लॉक में फायरब्रिगेड की व्यवस्था कराने की मांग प्रशासन से की है।