फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षाफल घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक परीक्षाफल घोषित
विज्ञापन

मंसूरपुर। देव पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कक्षा 1 से कक्षा 8 तक क्रमश: राधिका, विक्रांत, पूर्णिमा, वंशिका, अंशुल, राहुल, तनु हर्षित को प्रधानाचार्या नंदनी बालियान ने प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

निशांत कांबोज अध्यक्ष बने
जानसठ। सामाजिक संगठन ज्ञानेश्वर सेवा दल का फिर से निशांत कांबोज को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। चुनाव को लेकर बैठक मोहल्ला हुसैनपुरा में नरेश संगल के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजेंद्र गोयल ने कहा कि जानसठ सेवादल कस्बे में धार्मिक व सामाजिक आयोजन जैसे आंखों के कैंप, जनरल चेकअप, कैंप कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के वर्तमान अध्यक्ष निशांत काम्बोज को दोबारा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। संचालन दीपक गुप्ता ने किया। अंकित गोयल, सुरेश शर्मा, श्रीचंद सैनी, सचिन शर्मा, नरेश गुप्ता, अरविंद कुमार, अरविंद पराशर, ऋषि गोयल, राम किशोर सैनी, शशिकांत, सोनू लाला, संदीप, रजनी सैनी, विक्की, राजा कर्णवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें