फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद और धारा 370 के खात्मे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकवाद और कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा नई इकाई के तत्वावधान में आयोजित शोकसभा में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। नगर में रैली निकालकर आतंकवाद को मिटाने तथा कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग की गई।
विज्ञापन

सोमवार को टाउन हाल में पुलवामा के शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। यहां से शुरू हुई रैली में शामिल छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। रैली शहर में घूमकर पुन: टाउन हाल पहुंची। यहां आयोजित शोकसभा में महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा ने कहा कि इस घटना के मूल में धारा 370 है। इस धारा को अविलंब हटाया जाना चाहिए। एक देश, एक विधान को जम्मू-कश्मीर में लागू किया जाए। मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि सैनिक सीमाओं पर विपरीत परिस्थितियों में देश की रक्षा करते हैं। सरकार को ऐसी कड़ी व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। रैली और शोकसभा में जिलाध्यक्ष महेश पाल सिंह, रकम पाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, अनिल धीमान, संदीप शर्मा, कुलदीप सिवाच, चंद्रवीर सिंह, उमेश चौरसिया, ओमपाल सिंह एडवोकेट, सुदामा शर्मा, श्रवण शर्मा, दीपक कृष्णात्रेय, कांता स्वरूप सिंघल, डा. सत्यवीर शर्मा, नूतन सिन्हा, मीना यादव, त्रिलोचन सिंह गंभीर, दिनेश वर्मा, कुलदीप मलिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें