फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थीम असेंबली में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में आयोजित थीम असेंबली में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों को क्रियाकलाप के रूप में प्रस्तुत किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को स्कूल की जूनियर विंग में आयोजित थीम असेंबली में कक्षा एक एवं दो के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कक्षा-एक के छात्र-छात्राओं ने पार्ट्स ऑफ ए प्लांट सांग, शेकी, शेकी डायग्राफ्स, स्किप काउंटिंग, एनीमल रिडल्स, रोल प्ले, आओ अपना जोड़ीदार ढूंढे, फायर इन द माउंटेन, एनीमल क्विज आदि क्रियाकलाप कराए गए। कक्षा में फ्रोगी लाइफ, साइकिल सांग, होमोनिक्स, फ्रेक्षन फन आदि गतिविधियां कराई गईं। पब्लिक स्पीकिंग में कक्षा एक की कनिका चंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इशिका ने द्वितीय व वाणी ने तृतीय स्थान पाया। कक्षा-2 में आनी अग्रवाल ने प्रथम, ध्रुव जैन ने द्वितीय तथा प्रिंसी राठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या सुतपा बोस ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें