फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ रोड पर नाले में मिली युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ रोड पर नाले में मिली युवक की लाश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मेरठ रोड स्थित बैंक्वेट हॉल के बाहर स्थित नाले में रविवार शाम युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की शनाख्त झारखंड निवासी के रूप में हुई है, जो वहलना स्थित एक फैक्टरी में बतौर मुनीम काम करता था और दो दिन से लापता था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित वहलना चौक के निकट स्थित बैंक्वेट हॉल के बाहर नाले में रविवार शाम करीब 21 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश करीब दो दिन पुरानी थी। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि लाश की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त झारखंड प्रांत के शिवदा खुर्द निवासी विरेंद्र (21) पुत्र रामरतन के रूप में हुई। उक्त विरेंद्र काफी समय से गांव वहलना में किराए के मकान में रहता था और वहलना औद्योगिक क्षेत्र स्थित सत्यम फैक्टरी में बतौर मुनीम काम करता था। विरेंद्र दो दिन से लापता था, जो संभवत: शराब पीकर नाले में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें