इंजीनियर्स क्लब ने मनाई रजत जयंती
मुजफ्फरनगर। इंजीनियर्स क्लब ने रजत जयंती समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन हुआ। हाल ही में सेवानिवृत्त हुए अभियंताओं को सम्मानित भी किया गया।
बालाजी चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कवि सम्मेलन और मुशायरे में डॉ सदाकत देवबंदी, डॉ कीर्तिवर्धन, सविता वर्मा गजल, अरुण अकेला, संतोष फलक, रूपा चौधरी, रामकुमार रागी, प्रतिभा त्रिपाठी, शकील अहमद, इसरार इलाही कुरैशी ने रचनाएं पढ़ी। हाल ही में सेवानिवृत्त हुए एमडीए के अधीक्षण अभियंता राजवीर सिंह मावी, बीएसएनएल के उपमहाप्रबंधक बाबूसिंह बौद्ध को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। अध्यक्षता हरि शर्मा और संचालन बसंत गोयल एवं प्रतिभा त्रिपाठी ने किया। गरीब, विधवा, दिव्यांग एवं बेसहारा महिलाओं को खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर क्लब में सेवा दे रहे आरपी गर्ग, कैलाशचंद, प्रवीण कुमार, मनोज यादव, एएस खान, राजकुमार तायल, एके सिंघल, केपीएस त्यागी, ओपी सिंह, केवी सिंह, डीके गुप्ता को रजत जयंती अवार्ड दिया गया। प्रशांत कुच्छल, अमित गुप्ता, सचिन देव शर्मा, अफसार अहमद, शिशिर गोयल, रजत, रितेश गोयल, प्रवीण जैन, रमेश केस्टो, सत्यपाल सिंह, मनोज गोयल आदि मौजूद रहे।