फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। गायत्री परिवार शांतिकुंज की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का पूर्ण आहुति के साथ समापन हो गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

कस्बे के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुक्रवार को पूर्ण आहुति के साथ समापन हो गया। नगर पंचायत के पूर्व चेयरपर्सन जितेन्द्र त्यागी ने कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने गायत्री परिवार के इस कार्यक्रम की सराहना की। गायत्री गौधाम के प्रमुख स्वामी रवींद्र प्रताप ने बताया कि इस कार्यक्रम में हर जाति-धर्म और संप्रदाय के लोगों को भाग लेने का स्वतंत्र अवसर प्रदान किया जाता है। युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा स्थापित अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज के तत्वावधान में आई ब्रम्हवादिनी टोली द्वारा आयोजित 24 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य सहयोगी श्री श्याम बिहारी, कपिल गर्ग, चंद्रपाल गिरी, श्रीमती सोनवीरी, पंडित चंद्र शेखर आजाद, संतोष देवी आदि स्वयंसेवी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें