फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधली दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

चरथावल। दूधली महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित दंगल का शुभारंभ भाजपा नेता राहुल सिंह पुंडीर ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में रेसलिंग ग्रामीण अंचल का परंपरागत गेम है। अखाड़ों में दंगल के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं में निखार आता है। दूरदराज के पहलवानों नितिन दूधली और भैसवाल के सोनू के पहलवान के बीच बराबर, विशांत और भैंसवाल के पहलवान के बीच दस मिनट की कुश्ती बिना किसी परिणाम के छूटी। शामली जनपद के भैंसवाल के विवेक और दूधली के भूरा के बीच कुश्ती रोमांचक रही। पारुल दूधली और शामली के मनट के पहलवान मोनू के बीच कुश्ती बराबर रही। उस्ताद भीम पहलवान, खलीफा अशरफ अली जलालाबाद, विरेंद्र सिंह, आसिफ और निर्मल पहलवान, पप्पू, शंभू, गोविंद और मोहम्मद, जगत पंडित, चांद, प्रधान पति रविंद्र पुंडीर मौजूद रहे।
विज्ञापन


संतोष त्यागी ने संभाला चार्ज
चरथावल। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह द्वारा चरथावल में नियुक्त किए गए थाना प्रभारी संतोष त्यागी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पांचों चौकी प्रभारियों और पुलिसकर्मियों से परिचय लिया। 23 अक्तूबर को कसौली गांव में दो पक्षों में हुए संघर्ष में तत्कालीन थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी के लाइन हाजिर होने के बाद एसएसआई मनोज कुमार चहल पर थाने का चार्ज था। इस मौके पर कुटेसरा प्रभारी राजकुमार सिंह, दधेडू प्रभारी सुनील नागर, बिरालसी प्रभारी प्रदीप नादर, हिंडन प्रभारी संजय त्यागी और कस्बा प्रभारी सर्वेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन



बीडीओ को दिया प्रशस्ति पत्र
चरथावल। मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सफल बनाने पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. साजिद अहमद को प्रशंसा पत्र दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें