विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होगी
खतौली। गोल्डन हार्ट एकेडमी में सहोदय डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल (सीबीएसई) क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन मुजफ्फरनगर जिले के आठ विद्यालयों की टीमों के बीच चार मैच खेले गए। प्रधानाचार्या रुहामा अहमद ने कहा कि खेलों के द्वारा विद्यार्थियों में स्वस्थ, प्रतिस्पर्धा की भावना, अनुशासन, सहनशीलता और सहभागिता जैसे श्रेष्ठ गुणों के विकास होता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक अरशद अली फरीदी, विकास मलिक एवं नदीम चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कमेंट्री का दायित्व जगदीश सति, कुमार कार्तिकेय, असलम सिद्दीकी और अमित राठौर ने निभाया। आदिल रजा जैदी एवं रवि कौशिक, (यूपीसीए) ने एंपायर की भूमिका निभाई। स्कोर का दायित्व हर्ष राणा, दिपांशु चौहान एवं वैभव कुमार ने निभाया। टूर्नामेंट के तीसरे दिन 8 टीमों के बीच 4 मैच खेले गए। पहले मैच में गोल्डन हार्ट एकेडमी ने एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम को हराया। गोल्डन हार्ट एकेडमी के खिलाड़ी सार्थक वत्स ने मैन ऑफ मैच ट्रॉफी पर कब्जा किया। दूसरे मैच में सूर्य देव इंटरनेशनल स्कूल, भंडूर एवं कस्तूरी देवी पब्लिक स्कूल, जसोई के बीच खेले गए मैच में सूर्य देव इंटरनेशनल स्कूल की टीम विजयी रही। मैन ऑफ द मैच हसन, सूर्य देव इंटरनेशल स्कूल घोषित किए गए। विजेता टीमों में मून लाइट पब्लिक स्कूल, सिसौली और एसएसएस हायर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल, मीरापुर के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया, जिसमें एसएसएस हायर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल, मीरापुर की टीम ने छह विकट से जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल गोल्डन हार्ट एकेडमी, खतौली एवं सूर्य देव इंटरनेशल स्कूल की टीम के बीच खेला गया। जिसमें गोल्डन हार्ट एकेडमी की टीम ने सात रन से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच रवि कुमार, गोल्डन हार्ट एकेडमी घोषित किए गए। प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को गोल्डन हार्ट एकेडमी, खतौली और एसएसएस हाइयर सकेंड्री पब्लिक स्कूल, मीरापुर की टीमों के बीच खेला जाएगा। संचालन जयवंश भारद्वाज, फराह सैफ एवं दिव्यांशी त्यागी ने संयुक्त रूप से किया।