फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी अधिकारी ने न्यामू में सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चकबंदी अधिकारी ने न्यामू में समस्याएं सुनीं
विज्ञापन

चरथावल। जिला चकबंदी अधिकारी ने गांव न्यामू में चल रही चकबंदी प्रक्रिया की छानबीन की और ग्रामीणों से चकबंदी के मामले में आ रही दिक्कतों को सुना। ग्राम प्रधान लियाकत ने गांव समाज की 350 बीघा पर भूमाफिया द्वारा कब्जा का आरोप लगाते हुए मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव न्यामू में आयोजित खुली बैठक में डीडीसी ने पहुंचकर लोगों की शिकायतों को सुना। ग्रामीणों ने नक्शा 23 को निरस्त कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि करीब 150 परिवारों के हित में यह मुद्दा है, जिससे सैकड़ों लोगों को फायदा होगा। प्रधान ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा किया हुआ है और फर्जी शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराई जाए और भूमाफिया से रिकवरी की जाए। डीडीसी ने जिलाधिकारी से वार्ता करने के बाद नक्शा 23 पर निर्णय लेने का भरोसा दिया। इस मौके पर मधू त्यागी, पंकज कुमार, अनिल सुंदर, कुलदीप, संजू, बिजेंद्र त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें