फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना घर ने दिया बेसहारा बुजुर्गो को अपनापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारगढ़ में स्थापित आश्रम ने लिया सेवा का संकल्प
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। पौराणिक शुकतीर्थ में असहाय और बेसहारा बुुजुर्गों की सेवा को स्थापित अपना घर आश्रम ने उंमीदों की नई ज्योति जलाई है। शुक्रताल के बिहारगढ़ में फुटपाथ और सड़क पर बदहाली का जीवन जीने को मजबूर वृद्धों को नि:शुल्क घर जैसा अपनत्व मिल रहा है। देश के अलग-अलग प्रांतों से रोग ग्रस्त, निर्धन तथा जरूरतमंद वृद्ध पुरुष और महिलाओं की सेवा में साधक जुटे है।
भागवत जन्म भूमि शुक्रताल के निकट बिहारगढ़ में नव निर्मित अपना घर आश्रम नर सेवा नारायण सेवा का प्रतीक बन गया है। प्राकृतिक संपदा के बीच सौम्य, शांत वातावरण में स्थापित आश्रम में असहाय, बीमार, बेसहारा और उपेक्षित वृद्धों की सेवा ही संस्था का उद्देश्य है। संस्थापक डॉ. बीएम भारद्वाज एवं डॉ. माधुरी भारद्वाज के नेतृत्व में संस्था से जुड़े पदाधिकारी बुजुर्गों की सेवा और चिकित्सा में जुटे है। सड़कों, फुटपाथ, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि स्थानों पर बदहाल स्थिति में रह रहे वृद्धों को यहां लाकर आश्रय दिया जाता है। भोजन, उपचार, रहन-सहन आदि की पूरी व्यवस्था नि:शुल्क है। असहाय बुजुर्गों को लाने हेतु एंबुलेंस भी उपलब्ध है। वृद्ध महिलाओं की केयर के लिए महिलाएं भी मौजूद हैं। धार्मिक नगरी में यह पहला ऐसा आश्रम खुला है। जिसमें मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म मान कर बुजुर्गों की सेवा को समर्पण किया गया है। डॉॅ. बीएम भारद्वाज बताते है कि संस्था के देश भर में 24 आश्रम है। फिलहाल शुक्रताल में नया केंद्र बनाया गया है। यहां पर 18 वर्ष से अधिक आयु के असहाय और बेसहारा को रखा जाता है। स्वास्थ्य के बाद उनके पुनर्वास की व्यवस्था है। अभी तक 15500 बेसहारा नागरिकों को उपचार के बाद उनके परिजनों से मिलवाया जा चुका है। संस्था के राष्ट्रीय एनपी सिंह बताते है कि बुजुर्गों की सेवा ही एक मात्र उद्देश्य है। प्रदीप सिंह सिक्का, अमित गर्ग, नितिन गोयल, अतुल बंसल, विनोद गोयल आदि सेवा में जुटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतों के सानिध्य में होगा शुभारंभ
मोरना। बिहारगढ़ के अपना घर आश्रम शुक्रताल का शुभारंभ संतों की गरिमामयी उपस्थिति में 17 सितंबर को होगा। संत प्रवर विजय कोशल जी महाराज, भागवत पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती, हनुमत धाम के अधिष्ठता महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती, दंडी स्वामी महादेवाश्रम महाराज के सानिध्य में समारोह होगा। विनोद गोयल परिवार के मुताबिक केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री विजय सापला भी पधारेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें