कामयाबी के उच्च शिखर पर पहुंचना एक सपना : निशां
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना 02 सितंबर। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रीति जिंटा से प्रभावित होकर निशा सामटा को एक्टिंग का शौक लग गया। अपने इस शौक को पूरा करने के लिए निशा सामटा पूरी लगन से एक्टिंग व मॉड़ल कार्य में लगी हुई हैं। उनका सपना कामयाबी के उच्च शिखर पर पहुंचकर अपने गांव में अंग्रेजी माध्यम का स्कूल स्थापित कराना है।
रविवार को मेरठ जाते वक्त निशा सामटा एक कास्टिंग एजेंसी के डायरेक्टर गोविंद सोलंकी के साथ कुछ समय के लिए कस्बे के एक फोटो स्टूडियो में रुकीं। पत्रकार वार्ता में निशा सामटा ने बताया कि वह शिमला के जनपद जुब्बल कोटखाई के गांव सोलंग सासकीर की रहने वाली हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा उनके गांव के पड़ोसी गांव की रहने वाली हैं। प्रीति जिंटा से प्रभावित होकर उसे भी एक्टिंग का शौक पैदा हो गया। निशा सामटा ने बताया कि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह एक्टिंग की लाइन में आई। माता-पिता ने कोई विरोध नहीं किया। निशा सामटा पिछले एक साल में 22 पंजाबी एलबम में मुख्य भूमिका के रूप में काम कर चुुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनका सपना कामयाबी के उच्च शिखर पर पहुुंचकर अपने गांव में अंग्रेजी माध्यम का एक स्कूल खोलना है। सामटा को फास्ट फूड अथवा विदेशी खाना पसंद नही है। उन्होंने राजमा-चालव को अपना फेवरेट भोजन बताया। क्रिकेट व बैडमिंटन का खेल बहुत पसंद है। उन्होंने बताया कि मुुंबई की एक कास्टिंग एजेंसी के डायंरेक्टर गोविंद सोलंकी के साथ व मेरठ में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के साथ मीटिंग के लिए जा रही हैं।