फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्मित मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। थाना परिसर के नवनिर्मित मंदिर में शुक्रवार को विधिवत रूप से भगवान शिव, मां दुर्गा व हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद भंडारा किया गया। गौरतलब है कि नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित की गईं मूर्तियों की इससे पहले एक सप्ताह तक श्रीबालाजी धाम में पूजा-अर्चना हुई, जिसके बाद शुक्रवार को मूर्तियों को थाने ले जाया गया, जहां सभी मूर्तियों की विधिवत रूप से प्राण प्रतिष्ठा की गई। एसएचओ इंस्पेक्टर केपी सिंह, एसआई सचिन त्यागी के साथ ही व्यापारी नेता बालेश सिंघल, सुनील मित्तल, अनुज अग्रवाल, अनिल बंसल, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी हुआ जलाभिषेक
शाहपुर/मीरापुर। क्षेत्र के गांव सांझक स्थित प्राचीन शिव-पार्वती मंदिर में शुक्रवार को भी चतुर्दशी के अवसर पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों व शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा शिवभक्तों को पूर्ण सहयोग दिया गया। उधर, मीरापुर में चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को भी शिवभक्तों ने मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे से शिवभक्तों ने चतुर्दशी का जलाभिषेक शुरू किया, जो शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। उधर, जलाभिषेक के बाद घर लौटे कांवड़ियों ने घर लौटकर कन्याओं को भोजन कराया। करीब एक सप्ताह अवकाश के बाद शुक्रवार से क्षेत्र की शिक्षण संस्थाएं तो खुुलीं, लेकिन छात्रों की संख्या कम ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें