फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ सेवा शिविरों का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ सेवा शिविरों का हुआ समापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की सेवा में लगाए गए शिविरों का बुधवार को समापन हो गया। सैकड़ों शिविरों में यहां एक साथ हजारों लोगों ने सेवा की। लोगों में सेवा को लेकर भी अलग ही उत्साह नजर आया।
आनंद मार्किट में चल रहे अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के शिविर का विधिवत समापन हो गया। यह शिविर तीन से आठ अगस्त तक चला। संस्था के बीसवें शिविर के समापन पर प्रसाद वितरण हुआ। शिविर प्रभारी बाबूराम पाल ने कहा कि शिविर में भोजन, दूध, चाय आदि का इंतजाम रहा। मोहित संगल, संजय मित्तल, ओमप्रकाश मिश्रा, कशिश गोयल, अमित तिवारी, मयंक त्यागी, मनीष गर्ग, वरुण गर्ग, प्रतीक गर्ग, अमित मित्तल, ऋषभ त्यागी, अमित वत्स आदि रहे।
विज्ञापन

युवा कश्यप विकास समिति के तहसील परिसर में चल रहे शिविर का समापन हुआ। समापन के अवसर पर चरथावल विधायक विजय कश्यप, युवा विकास समिति के अध्यक्ष नवीन कश्यप, विशांत कश्यप, लक्ष्य, पंकज, बिजेंद्र, अंकित, अरुण, रवि, विजय आदि रहे। यहां 18 साल से शिविर लग रहा है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल का हनुमान मंदिर शिव चौक पर चल रहा कांवड़ शिविर भी सम्पन्न हो गया। यहां भोलों की सेवा, सम्मान और सत्कार हुआ। सीओ सिटी हरीश भदौरिया, एआरटीओ राजीव बसंल, श्रीभगवान शर्मा, विकास पंवार, नवीन गर्ग, डॉ आरबी सिंह, जिलाध्यक्ष देवराज चौहान, नगर अध्यक्ष सचिन त्यागी, श्रवण मोघा, नवीन गर्ग, रमेश पांचाल, भाजपा नेता जगदीश पांचाल आदि रहे। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन का 33वां कांवड़ शिविर रुड़की रोड के स्वरूप प्लाजा में चला। समापन समारोह में एसपी सिटी ओमवीर सिंह, मनमोहन जैन, सरिता शर्मा अरोरा अतिथि रहे। सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। संजय अरोरा, प्रवीण जैन, सुनील वर्मा, कन्हैया शर्मा, अंकित पाल, सोनू माहेश्वरी, अमित चौहान, पुष्पेंद्र गोयल, प्रमाद उपाध्याय, राजूपाल, शशीकांत, राज सिंह, नितिन वर्मा, संजीव शर्मा, संजीव वर्मा, प्रमोद शर्मा, अवधेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें