फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाईकर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश
विज्ञापन

मीरापुर। नगर पंचायत ईओ अनूपराय ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले चार सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। ईओ ने सभासदों के साथ मिलकर नगर में प्रतिबंधित पॉलिथीन को दुकानदारों से जब्त करने का अभियान चलाया। इस दौरान ईओ ने पॉलीथिन इस्तेमाल करने वाले आधा दर्जन दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

ईओ ने सभासदों को साथ लेकर मंगलवार को नगर के बाजारों में प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया। ईओ ने दुकानदारों के पास प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। ईओ ने दुकानदारों को चेताया कि अगर उनके पास पॉलीथिन मिली तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ईओ ने सभासदों साथ लेकर नगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चार सफाईकर्मियों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में लापरवाही मिली। इस पर ईओ ने चारों कर्मचारियों के वेतन से एक एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें