फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्येंद्रपाल आर्य जिलाध्यक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मोहल्ला शिवपुरी के सत्येंद्रपाल आर्य को जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया है। आर्य इससे पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं आर्य समाज शिवपुरी के कई वर्षों तक अध्यक्ष रह चुके हैं। मुजफ्फरनगर के गांधी कालोनी आर्य समाज में आयोजित जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की बैठक में जिला मंत्री अरविंद कुमार ने सत्येंद्रपाल आर्य को जिलाध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। जिसका सर्वसम्मति से समर्थन किया गया।
विज्ञापन


गर्ल्स डिग्री कालेज का परीक्षा परिणाम घोषित
मोरना। गांव बेहड़ा सादात के स्वामी कल्याणदेव ओमानंद गर्ल्स डिग्री कलेज के घोषित परिणामों में 85 प्रतिशत से अधिक छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। बीए द्वितीय परीक्षा में अंजलि ने प्रथम स्थान, परीक्षा ने द्वितीय स्थान तथा वैशाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फैकल्टी सदस्य रूपा, सुमैय्या सहित प्राचार्य डॉ. मधु देवी, डॉ. संजय कुमार और डॉ. पवन कुमार ने छात्राओं और उनके अभिभावकों को भी बधाई दी। प्रबंधक डॉ. हरपाल पंवार ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 50 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग छात्राओं के लिए फीस माफ करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें