बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा पर बल
मुजफ्फरनगर। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए जड़ौदा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में नारी चौपाल का आयोजन हुआ। सभी ने बेटी की सुरक्षा और शिक्षा को लेकर विचार रखे।
नारी चौपाल में बालिकाओं ने उक्त विषय पर सुंदर प्रस्तुतियां पेश की। प्रधानाचार्या शगुफ्ता बानो और एबीआरसी बेबी सोनिया ने कहा कि बालक बालिकाओं से समान व्यवहार रखे। कार्यक्रम नारी सशक्तीकरण, समाज उत्थान में नारी का योगदान आदि पर विचार रखे। इस दौरान रोहित कुमार, सुरेंद्र पाल, रामकुमार, सोनिया, मीना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता होतीलाल शर्मा और खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा ने तथा संचालन राजकुमार मोर्य ने किया।
छात्रों ने जेईई मेन्स में हासिल की सफलता
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चेंबर पब्लिक स्कूल सीनियर विंग के कक्षा 12वीं के छात्रों ने जेईई मेंस में सफलता हासिल की। छात्र हेमंत, विनायक भारद्वाज और अक्षत शर्मा अच्छा प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य आजादवीर ने छात्रों को सम्मानित किया।