फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडक्टर के बिना नॉन स्टॉप दौड़ेगी रोडवेज बसें

Sat, 05 May 2018 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
up roadways
विज्ञापन
परिचालकों की कमी से जूझ रहे मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बसें अब बिना कंडक्टर के दौड़ेगी। परिचालकों की कमी की भरपाई करने के लिए डिपो के अधिकारियों ने मुजफ्फरनगर से बिजनौर, मुजफ्फरनगर- शामली और मुजफ्फरनगर-सहारनपुर के बीच बिना कंडक्टरों के नॉन स्टॉप बसें चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


ये बसें डिपो से बुक होकर चलेगी और रास्ते में कोई और सवारी लिए बिना सीधे संबंधित डिपो पर जाकर रुकेगी। शुक्रवार को डिपो के अधिकारियों ने अनुबंधित बसों के मालिकों के साथ बैठक कर इस योजना को अंतिम रूप दिया। उक्त मार्गों पर शनिवार से 22 बसों का संचालन करने का निर्णय लिया, जो बिना परिचालक के चलेगी। 

 मुजफ्फरनगर डिपो के बेडे में वर्तमान समय कुल 206 बसें शामिल है, जिनमें 138 बसें निगम की और 68 बसें अनुबंधित है। डिपो पर मौजूदा समय में 47 निगम के और 284 संविदा परिचालक के अलावा निगम के चालक 64 और 249 चालक संविदा पर है। डिपो काफी समय से परिचालकों की कमी से जूझ रहा है।
विज्ञापन


करीब 50 कंडक्टर कम होने के कारण बसों का संचालन लडखड़ा रहा है। ऐसे में डिपो की आय बढ़ाने की कवायद शुरू की गई है। बृहस्पतिवार को सहारनपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर ने यहां डिपो में आकर अधिकारियों से इस पर चर्चा की तथा बिना कंडक्टर के नॉन स्टॉप बसें चलाने का निर्णय लिया।

शुक्रवार को डिपो के बस संचालक से जुड़े अधिकारियों अमरीश त्यागी, राजकुमार तोमर, अनुज त्यागी, मंजू शर्मा, वीरबाला आदि ने अनुबंधित बसों के मालिकों के साथ वार्ता कर इस योजना को अंतिम रूप दिया।

अब डिपो से मुजफ्फरनगर-शामली, बिजनौर और सहारनपुर तक बिना कंडक्टर के बसें चलाई जाएगी। इसके लिए फिलहाल 22 बसों का संचालन तय किया गया। शनिवार से इन बसों को नॉन स्टॉप बिना कंडक्टरों के चलाया जाएगा। 

ऐसे होगा बसों का संचालन 
मुजफ्फरनगर। डिपो के एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि उक्त रुटों पर 22 बसों का संचालन बिना कंडक्टर के किया जाएगा। बसें डिपो से बुक होकर सीधे बिजनौर, शामली और सहारनपुर नॉन स्टॉप जाएंगी। ये बसें बीच रास्ते से कोई सवारी नहीं लेगी।

ईटीईएम मशीन चालक के पास रहेगी, क्योंकि उससे बस की लॉकेशन की जानकारी की जाती है। सहारनपुर, बिजनौर, शामली डिपो पर अधिकारी तैनात रहेंगे, जो वहां से बस को बुक कर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि इन मार्गो पर अन्य बसें भी संचालित रहेंगी, जो रास्ते से सवारी उठाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें