फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने करोड़पतियों को अनुदान बांटने पर आक्रोश जताया 

Tue, 01 May 2018 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कृषि विभाग कार्यालय पर धरना देते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृषि विभाग की फार्म मशीनरी बैंक योजना में करोड़पतियों को अनुदान बांटने का मामला तूल पकड़ रहा है। मंगलवार को रालोद ने कृषि उपनिदेशक कार्यालय पर हंगामा कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता वहीं धरना देकर बैठ गए। उन्होंने डीडी का भी घेराव किया और उन्हें अपने बीच तीन घंटे तक धरने में बैठाए रखा। मामले की जांच प्रभावित न हो इसलिए आरोपों से घिरे डीडी कृषि को पद से हटाने की मांग की। दोपहर बाद डीएम के आश्वासन के उपरांत रालोद ने धरना समाप्त किया।  
विज्ञापन


कृषि विभाग में किसानों को कृषि यंत्रों ट्रैक्टर, रोटावेटर, थ्रेशर आदि पर अनुदान देने के लिए फार्म मशीनरी बैंक योजना चलाई जा रही है। इसमें पात्र किसानों को दस लाख रुपये तक के यंत्रों की खरीद के लिए आठ लाख रुपये सरकारी मदद के तौर पर अनुदान दिया जाता है। इसी में बड़ा खेल किया गया है।

इस मसले पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद अब इसे राजनीतिक दलों ने इसे मुद्दा बना लिया है। सोमवार को सपा ने जहां योजना पर सवाल खड़े किए और पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात को झूठा बताया। वहीं, मंगलवार को रालोद इस मामले को लेकर मुखर हुआ है। रालोद कार्यकर्ताओं ने उपनिदेशक कार्यालय पर  हंगामा कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कार्यालय में ही धरना देकर बैठ गए। डीडी कृषि नरेंद्र सिंह का घेराव कर उन पर योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने डीडी को करीब तीन घंटे अपने बीच में धरने पर बैठाए रखा। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि किसानों के नाम पर करोड़पतियों को योजना का लाभ दिया गया। योजना में केवल लघु और सीमांत किसानों को शामिल किया जाना था, लेकिन जिन लोगों को अनुदान दिया गया उनमें एक भी इस श्रेणी का नहीं है।

राठी ने कहा कि डीएम ने पूरे प्रकरण की जांच सीडीओ को दी है, लेकिन जब तक डीडी अपने पद पर है तब तक निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती। प्रदर्शन के दौरान डीडी ने अपने पक्ष में सफाई भी दी। रालोद नेता इसी बात पर अड़े रहे कि डीडी को हटाया जाए। बाद में डीएम की अजीत राठी से मोबाइल पर बात हुई। डीएम ने आश्वासन दिया कि जांच को किसी भी हालत में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

इसके बाद रालोद का धरना समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश महामंत्री सुधीर भारतीय, विदित मलिक, हर्ष राठी, डॉ अथर नदीम, राहुल तोमर, राकेश राणा, हंसराज जावला, आदेश तोमर, अश्वनी चौधरी, गौरव चौधरी, धर्मेंद्र तोमर,  ओमकार बालियान, शाहिद खान, शहजाद मलिक, डॉ सुल्तान राव, दिनेश सहरावत, प्रवीण कश्यप, समद खान, यूनुस, इन्द्रवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, अंकुर राठी आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें