फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जैन औषधालय प्रेमपपुरी में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर कार्यक्रमों का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। जैन मुनि उपाध्याय नयन सागर महाराज दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र वहलना से पैदल विहार कर प्रेमपुरी स्थित जैन औषधालय पहुंचे।
विज्ञापन

जैन औषधालय प्रेमपुरी में तीन दिवसीय भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। सुबह उपाध्याय नयन सागर जी महाराज श्रद्धालुओं के साथ वहलना मंदिर से विहार कर शिव चौक पर पहुंचे और यहां जैन समाज के लोगों ने बैंड बाजों से स्वागत किया। यहीं से जैन औषधालय पहुंचकर विराजमान हुए। 29 मार्च को भगवान महावीर का जन्मदिवस पर तथा प्रात: दस बजे आकर्षक झांकी, बैंड बाजों एवं पांच रथों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। एक बजे टाउनहाल स्थित पाण्डुक शिला पर 1008 कलश से जलाभिषेक और रात्रि आठ बजे कवि सम्मेलन आयोजित होगा। 29 मार्च को जैन स्थानक नई मंडी में महावीर भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 30 मार्च को शाम महिला जैन मिलन द्वारा जैन मिलन विहार में महावीर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित होगा। दिगंबर जैन मंदिर जैन मिलन विहार के मंत्री रमेश कुमार जैन ने बताया कि वर्ष 2018 की वार्षिक रथयात्रा आठ अप्रैल को दोपहर दो बजे से निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें