फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की बस तैयार, जोड़ों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की बस तैयार, जोड़ों का इंतजार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए प्रशासन ने जोड़ों के लिए बस का इंतजाम किया है। बसों के इंतजाम के लिए एआरटीओ को जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए विभाग ने 52 बस एकत्र की है, जिनके माध्यम से विवाह स्थल पर जोड़ों को लाया जाएगा। निकाह, फेरे होने के बाद नवदंपति को इन्हीं बस से घर तक छोड़ा जाएगा।
नुमाइश मैदान में 28 मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम होगा। इसके लिए प्रशासनिक अफसर तैयारियों में जुटे हुए हैं। योजना में जिले में करीब 400 आवेदन आए हैं। इन सब सभी जोड़ों को ब्लॉक से जिले में लाने के लिए प्रशासन ने बसों का इंतजाम किया है। शहर और देहात के ट्रांसपोर्ट्र्स से बसें मांगी गई है। वाहन का इंतजाम करने के लिए एआरटीओ को जिम्मेदारी दी गई है। एआरटीओ ने 52 बसों का इंतजाम किया है। प्रशासन ने एक बस में नौ जोड़ों को बैठाने की व्यवस्था की है, जबकि एक परिवार से छह लोग इसमें शामिल रखे गए हैं। प्रशासन की यह बसें ब्लॉक पर एक स्थान पर एकत्र जोड़ों को कार्यक्रम स्थल तक लाएगी। एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार बंसल ने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए 52 बसों का इंतजाम किया गया है, जिनके माध्यम से जोड़ो विवाद स्थल पर लाया जाएगा, उसके बाद इन्हीं बसों से छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूल-मालाओं के ऑर्डर बुक
मुजफ्फरनगर। सामूहिक विवाह के लिए फूल-मालाओं के ऑर्डर भी बुक किए गए हैं। इसके लिए 28 मार्च को शहर में फूल की अच्छी खपत रहेगी। गंगधाड़ी निवासी फूल कारोबारी नीरज शर्मा ने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए बड़े स्तर पर फूल मांगे गए हैं। गेंदा, गजरा और गुलाब के साथ सफेद गजरा के फूल अधिक मांगे गए हैं, जिनकी समय पर पूर्ति की जाएगी।
------------------
ब्लॉक-----------बस संख्या
जानसठ-----------06
खतौली-----------06
चरथावल----------07
पुरकाजी-----------06
सदर तहसील--------05
बुढ़ाना------------07
बघरा-------------04
मोरना-------------04
शाहपुर------------03
मीरापुर------------02
सिसौली------------01
भोकरहेड़ी-----------01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें