फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवाल में क्राफ्ट मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गांव कवाल के पूर्व माध्यमिक स्कूल में क्राफ्ट मेले का आयोजन किया गया। बच्चों ने बेस्ट वस्तुओं से मॉडल बनाए। बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल देखकर ग्रामीण आश्चर्यचकित रह गए।
विज्ञापन

शनिवार को गांव कवाल के विद्यालय में क्राफ्ट मेले का उद्घाटन प्रधान के पति इस्लाम ने किया। मेले में छात्राओं ने पुरानी बेस्ट वस्तुओं से सुंदर मॉडल बनाए। मेले में ग्रामीणों व अभिभावकों द्वारा छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडलों को देख कर बच्चों की प्रशंसा की गई। प्रधानाध्यापिका आसिफा बेगम ने बताया कि स्कूल कि अध्यापिका सुषमा शेखर, अनुपम शर्मा की प्रेरणा से छात्रा अर्शी, अलीशा, अंजू, प्राची, शिवानी, उसरा, अजर फातमा, गजाला, जोया, अकशरा फरीन, सायमा, इकरा, फातमा आदि ने अपने घर में पड़े बेस्ट सामान से यह मॉडल तैयार की है। इस दौरान उवेश सिद्दीकी, मनोज कुमार, इस्लामुददीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें