फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूटान में जिले के खिलाडियों का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। इंडो-भूटान इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने परचम लहराया। प्रतियोगिता में भारत के अलग-अलग राज्यों के 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

रेफरी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता में जीसी पब्लिक स्कूल के वंश शर्मा ने 14 वर्ष में 55 किलों में गोल्ड और काता में भी गोल्ड मेडल जीतकर भारत देश का नाम रोशन किया। 15 वर्ष में 50 किलो में गोल्डन पब्लिक स्कूल के आशीष चौधरी ने गोल्ड मेडल जीता। 15 वर्ष में 85 किलो में एसएफडीएवी के विनय राणा ने गोल्ड जीता। काता में उसे सिल्वर मेडल मिला। 16 और 17 वर्ष के ग्रुप में जीसी पब्लिक स्कूल के आदित्य और धनराम कौशिक ने गोल्ड मेडल जीता। 60 किलों में नीरज सैनी को सिल्वर मिला। 80 किलों में अमन प्रताप को गोल्ड मेडल मिला। 21 वर्ष 75 किलो में सौरभ मलिक को गोल्ड मिला। केंद्रीय विद्यालय की खुशी बालियान ने 50 किलों में गोल्ड मेडल जीता।
मंडलीय टीम का चयन
मुजफ्फरनगर। जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि मंडलीय बालक जूनियर बॉक्सिंग ट्रायल का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। ट्रायल के बाद मंडलीय टीम की घोषणा की गई। चयनित खिलाड़ी 11 से 14 जनवरी तक झांसी में चलने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। टीम में 49 किलो में मोहित शामली, 56 किलो में विजय शामली, 60 किलो में अर्चित सहरावत, 64 किलो में उदित शर्मा सहारनपुर, 69 किलो में अनिकेत चौधरी सहारनपुर, 75 किलो में विवेक धामा, 91 किलो में प्रियांशु चौधरी, 91 से अधिक में सूर्यवीर सहरावत का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें