मुजफ्फरनगर। भागीदारी आंदोलन मंच के बैनर तले लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछड़ी जातियों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए, जो पिछड़ा, अतिपिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा के रूप में बांटा जाए। इस आरक्षण के विभाजन के बाद ही नौकरियों में भर्ती शुरू कराई जाए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पात्र लोगों के भी राशन कार्ड नहीं बन रहे हैं, जिसके चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए अलग से गरीब कल्याण कार्य विभाग बनाकर पीड़ितों को राहत दी जाए। पिछड़ी जाति के लिए लोकसभा, विधानसभा में 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग की है। इसके अलावा भी कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर से शराब के ठेकों को बंद किया जाए। कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजू सैनी, जिला उपाध्यक्ष डॉ सुरेश सैनी, सतपाल सिंह सैनी, बबलू पाल, धनबीर कश्यप, संजीव प्रजापति, सोनू सैनी, वरदान प्रजापति आदि मौजूद रहे।
बसपा प्रमुख का जन्मदिन मनेगा
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक पर बसपा कार्यालय पर पदाधिकारियों ने सभा का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को बसपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचंद गौतम और संचालन जिला महामंत्री राजकुमार ने किया। इस दौरान विकास कुमार, ब्रिजेश लोहड्डा, रामनिवास पाल, चांद सिंह, ऋषिपाल गौतम, सत्यप्रकाश, बबलू कुमार, संजय, सतीश कुमार, अनिल कुमार, रघुवीर, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
परिचय सम्मेलन होगा
मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी की बचन सिंह कालोनी में सभा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की ओर से युवक-युवती परिचय सम्मेलन 25 दिसंबर को किया जाएगा। सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप, विवेक मित्तल, हाजी नावेद खान, रोहित कुमार, नितिन भारद्वाज, नवीन कश्यप आदि मौजूद रहे।