फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोंटा में 18 दिसंबर को हवन यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव सोंटा में 18 दिसंबर को गांव की सुख, शांति और समृद्धि के लिए विशाल यज्ञ हवन होगा। इसके लिए पूरे गांव से सामग्री और अन्य सहायता एकत्रित की जा रही हैै। ग्रामीण अमित राठी ने बताया कि गांव में डेंगू, मलेरिया बुखार से पिछले तीन महीने में एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। इसलिए मृतकों की आत्मा की शांति और सुख समृद्धि के लिए गांव की भुमिया पर पूरे गांव के सहयोग से हवन यज्ञ किया जाएगा। इसके लिए सभी ग्रामीणों से सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन


चुनाव 25 को होगा
खतौली (मुजफ्फरनगर)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में 25 दिसंबर को कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराने के लिए विचार विमर्श किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से रमेश चंद शर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। अध्यक्ष सुशील शर्मा, महामंत्री अशोक शर्मा, नरेश कुमार गौड़, विजयराज सिंह, एपी शर्मा, शिवकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें