किसानों ने मिल के प्रधान प्रबंधक को घेरा
मोरना(मुजफ्फरनगर)। किसानों ने मोरना चीनी मिल से जुड़ी समस्याओं का समाधान के लिए नेट लॉगिन को हर समय चालू रखने की मांग करते हुए प्रधान प्रबंधक का घेराव किया। आक्रोशित किसानों ने गन्ना चेन को बंद रखा। किसानों ने आश्वासन मिलने पर ही गन्ना चेन को चालू करने दी।
दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना किसानों ने प्रधान प्रबंधक का घेराव करते हुए बताया कि मिल प्रबंधक की वजह से किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। समस्याओं के लिए प्रत्येक माह की 3 व 17 तारीखों को ही केवल कंप्यूटर लखनऊ लागिन नहीं हो पाता। इस कारण किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। 3 व 17 तारीख को भी कनेक्टिविटी फेल या सर्वर डाउन हो जाना बताया जाता है। इस कारण किसानों की पर्चियों की समस्या, नए गन्ना सट्टा चालू करना व मृतक आश्रित किसान परिजनों आदि के नाम पर गन्ना सट्टा चालू कराने के लिए आए दिन किसान मिल प्रांगण स्थित कंप्यूटर विभाग के कर्मचारियों से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान करने की मांग करते रहते हैं, लेकिन लखनऊ स्थित फेडरेशन को समस्त उत्तर प्रदेश चीनी मिल कंप्यूटर विभाग का कंट्रोल रूम सरकार ने बना रखा है, जिसके चलते लखनऊ स्थित आला अधिकारियों के अधीन किसानों को संबद्ध किया गया है। आक्रोशित किसानों ने मिल के प्रधान प्रबंधक प्रबुद्ध चौबे का घेराव किया। किसानों ने गन्ना तौल को बंद कराकर चेन को भी बंद कर दी। प्रधान प्रबंधक आश्वासन पर किसान शांत हुए। घेराव करने वालों मेें युवा भाजपा नेता अमित राठी, कैप्टन ज्ञानेंद्र सिंह, रामपाल नेता, देवेंद्र चेयरमैन, अजय चेयरमैन, राजीव चेयरमैन, रविंद्र सिंह, गुड्डू, फोन्दी, चंद्रवीर राठी, बिंदर, नीटू किसान शामिल रहे।