स्वच्छता से महकेगा जीवन: अनिता
मुजफ्फरनगर। इनरव्हील क्लब सनराइज के नेतृत्व में सनातन धर्म कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज गांधी कालोनी की छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। बच्चों को साफ-सफाई की प्रेरणा दी गई।
क्लब अध्यक्षा दीपा सोनी ने बच्चों को स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता अपनाने को प्रेरित किया। प्रधानाचार्या अनिता शर्मा ने कहा कि स्वच्छता जीवन को उज्ज्वल बनाती है। साफ-सफाई को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। केवल घर को ही नहीं, जहां भी जाएं वहां स्वच्छता का ध्यान रखें। इस दौरान निधि वर्मा, रीता पालीवाल, रजनी चौधरी, राना प्रवीन, मंजू शर्मा, नीरू शर्मा आदि सहयोग रहा।