फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकौली चीनी मिल पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

टिकौला चीनी मिल में गन्ना पर्ची जारी करने की मांग को लेकर मिल परिसर में किसानों ने हंगामा किया। हंगामे के कारण करीब दो घंटे मिल बंद रही। मिल प्रबंधन की ओर मिले आश्वासन के बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन

गांव भूम्मा, खेड़ी सराय, तुल्हेड़ी, नया गांव, कुतुबपुर, कामसपुर भूम्मा आदि गांवों के किसानों ने पर्याप्त पर्चियां न भेजने से चीनी मिल टिकौला में हंगामा किया। आरोप था कि मिल बाहरी किसानों का गन्ना खरीद रहा है। इस कारण किसानों को गेहूं बुवाई के लिए तैयारी करने में परेशानी हो रही है। जानकारी मिलने पर रामराज पुलिस भी मौके पर पहुंची। पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह ने किसानों की समस्या को मिल प्रबंधन तक पहुंचाया। उधर, मिल के अधिशासी अध्यक्ष रवि कथूरिया का कहना था कि मिल द्वारा प्रतिदिन 70 हजार कुंतल गन्ने का इंडेंट रामराज समिति को भेजा जाता है। इस इंडेंट के अनुसार किसानों तक पर्चियां भेजना रामराज गन्ना समिति की जिम्मेदारी है। जल्द ही समस्या निस्तारित करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें