चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मीडिया की बढ़ती भूमिका लोकतंत्र के हित में है, विषय पर प्रतियोगिता कराई गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ बीके त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता चौधरी छोटूराम के जन्म से एक दिन पूर्व कराई गई। जिसमें सीसीएसयू से जुड़े 13 महाविद्यालयों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ. बीके त्यागी ने कहा कि जीतना और हारना अलग बात है। मगर, ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं में अभिव्यक्ति के साथ नेतृत्व की भावना विकसित होती है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके बाद प्रतिभागियों ने पक्ष-विपक्ष में अपने विचार तार्किक रूप से प्रस्तुत किए। छात्रों ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। मीडिया को सकारात्मक खबरों को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।
छात्रों ने कहा कि सोशल मीडिया पर अधिकांश नकारात्मक और झूठी खबरों को प्रचारित होती है, इस पर रोक लगनी जरूरी है। निर्णायक मंडल में प्रियव्रत आर्य, डॉ. लक्ष्मण सिंह टांक, डॉ. एनएन पंत रहे। प्राचार्य डॉ. नरेश मालिक ने विजेताओं के नाम घोषित किए। जिसमें प्रथम श्रीराम कालेज, उप विजेता (द्वितीय) चौधरी छोटूराम कॉलेज रहा। साथ ही पक्ष प्रथम में श्री राम कॉलेज के प्रायुष मिश्रा, द्वितीय चौधरी छोटूराम कॉलेज की मनाली, विपक्ष प्रथम में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के विकास कुमार सिंह, द्वितीय एसडी कॉलेज वेदांश मालिक रहे। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सचिव डॉ. एनके परूथी, संयोजक डॉ. एके सिंह, सह संयोजक डॉ. संदीप, डॉ. अवनीश, डॉ. गिरराज किशोर, डॉ. ओमबीर सिंह, डॉ एसके सिंह डॉ. विजय कुमार ढाका, डॉ. राजबीर मालिक, डॉ. केपी सिंह, डॉ. वीरेंद्र चौधरी, डॉ. हरिओम शर्मा, डॉ. सुभाष, डॉ. प्रवीण, डीए खान, रामेंद्र, योगेश, रजनीश, देवीशरण आदि मौजूद रहे।