फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखे वायदों से सुर्खियां बटोर रहे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

शहर की सरकार बनाने के लिए वोटरों और प्रत्याशियों के बीच रोमांच बढ़ गया है। गली-मोहल्लों, चौराहों पर चुनावी शोरगुल के साथ रंग भी दिखने लगा है। साथ ही अनोखे वादे कर प्रत्याशी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन भी सतर्क हो चला है। प्रशासनिक टीम गली-मोहल्लों में प्रत्याशियों के पीछे दस्तक दे रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग भी पैकेट वस्तुओं के बांटने पर चौकस है।
नगर पालिका की सरकार बनाने के लिए इस बार 45 के बजाए 50 वार्डों से सभासद चुनाव लड़ रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र में 250 से अधिक, सिविल लाइन और नईमंडी क्षेत्र में भी 400 से अधिक प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। चुनावी वादों को लेकर प्रत्याशियों ने फेसबुक, व्हाट्सएप पर सक्रियता बढ़ा दी है। खास पहलू यह है कि जमीन हकीकत को दरकिनार कर प्रत्याशियों ने अनोखे वादों की झड़ी लगाई है। जिसे दिखाकर वोटरों को लुभाया जा रहा है। वोटरों ने भी प्रत्याशियों के सामने अपनी जटिल समस्या रखनी शुरू कर दी है। कई वार्ड में स्वच्छता का संकल्प लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी दूर करने वाले प्रत्याशी को वोटरों ने तवज्जो देने की ठानी है। दीवारों पर पोस्टर, संदेश लिखे जा रहे हैं। प्रत्याशियों के बेतुके बयानों, वायदों को लेकर पुलिस-प्रशासन भी सतर्क हो गया है। गली-मोहल्लों में टीम आचार संहिता के उल्लंघन की जांच की जा रही है। इसके लिए पुलिस कर्मचारियों को सिविल ड्रेस में उतारा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें