शिविर में लोगों को दवा पिलाई
बुढ़ाना। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों ने गंभीर बीमारियों से बचाओ के लिए होम्योपैथिक की दवा पिलाई। इस मौके पर चिकित्सकों ने विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाव के उपाय भी बताए।
कस्बे के पैंठ में मंगलवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। इस मौके पर शिविर में पहुंचे महिलाओं और बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाव की होम्योपैथिक की दवा पिलाई। जिला चिकित्सालय से आए होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने निपाह जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए। उन्होंने कहा कि यह दवा कस्बा व देहात के सभी स्त्री-पुरुष व बच्चों को पीनी चाहिए। निपाह नामक वायरस को उन्होंने जान लेवा वायरस बताया। इस मौके पर डा. हरविंद्र कुमार, अजय कुमार सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।