फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के खिलाफ हिंदू वाहिनी का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम से निजात दिलाने की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में लगने वाले जाम को लेकर हिंदू युवा वाहिनी ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम के नाम ज्ञापन देकर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु करा कर जाम से नागरिकों को मुक्ति दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

हिंदु युवा वाहिनी के नगर प्रभारी रुपेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम के नाम मांग पत्र दिया। अवगत कराया कि पूरा शहर आज जाम की समस्या से जूझ रहा है। आम जनमानस को शहर में आवागमन के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कुछ स्थानों पर दुकानदारों ने दुकानों के सामने सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है। ठेले और रेहड़ी वालों ने भी सड़कों पर कब्जा कर रखा है। इस कारण शहर में जाम की समस्या विकराल हो रहा है। नगर में मुख्य रूप से भगत सिंह रोड, शिवचौक, एसडी मार्केट, अहिल्याबाई चौक, आबकारी रोड आदि स्थानों पर अतिक्रमण ने हालात खराब कर दिए हैं। कार्यकर्ताओं ने डीएम से शहर को अतिक्रमण और जाम से मुक्त कराने की मांग की है। प्रदर्शन में विनोद पुंडीर, यश वर्मा, रवि धीमान, सचिन मल्होत्रा, गौरव कुमार, विजय कश्यप, अभिषेक राठी, गोपाल गर्ग, कुनाल मित्तल, राजेंद्र, पंचदीप शर्मा, अंकुर सैनी, संदीप कश्यप, हंसराज कश्यप आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें